उमराह के लिए नए सीजन की घोषणा

सऊदी में उमराह के लिए नए सीजन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में अधिकारियों के द्वारा यह पूरी कोशिश की जा रही है कि उन्हें हर तरह की सेवाएं दी जाएं। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू समेत विदेशी तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

परमिट लेने के बाद होगी उमराह की अनुमति

अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि Grand Mosque में उमराह के लिए उन्हें परमिट लेना होगा। आधिकारिक परमिट के बिना उमरा की अनुमति नहीं होगी। उमराह के लिए इच्छुक यात्रियों को आधिकारिक परमिट लेना होगा जिस पर रिचुअल के लिए डेट और टाईम की जानकारी दी गई हो।

हज और उमराह मंत्रालय ने कहा है कि हज यात्रियों को अपने परमिट के हिसाब से ही आना चाहिए जो भी तारीख परमिट पर दी गई है उन्हें उसी के हिसाब से उमराह की अनुमति होगी।

अगर तीर्थ यात्री परमिट पर दिए समय पर नहीं पहुंच पाता है तो क्या होगा?

अगर तीर्थ यात्री परमिट पर दिए समय पर नहीं पहुंच पाता है तो उसका उमराह परमिट कैंसल किया जा सकता है और उसे नया अपॉइंटमेंट दिया जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>