उमराह परमिट जारी करने की आखिरी तारीख तय

सऊदी में हज उमराह मंत्रालय के द्वारा उमराह परमिट जारी करने की आखिरी तारीख कर दी गई है। गुमराह रिचुअल के लिए दिए जाने वाले उमराह परमिट जारी करने की आखिरी तारीख 4 जून 2023 तय की गई है।

हज और उमराह मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी

Ministry of Hajj and Umrah ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है कि Hajj 2023 pilgrims के लिए तैयारियों को लेकर उमराह परमिट की डेड लाइन तय की गई है। उमराह परमिट जारी करने की आखिरी तारीख 15th Dhu Al-Qaidah यानी कि 4 जून 2023 है।

हज मंत्रालय ने कहा है कि उमराह वीजा की मदद से हज करने की अनुमति नहीं होती है।

सऊदी में अब हज को लेकर तैयारियां चल रही हैं। देश विदेश से हज के लिए तीर्थ यात्रियों का आना शुरू हो गया है। वहीं Saudi Jawazat और Transportation sector ने घोषणा की है कि वह भी दुनियाभर के तीर्थ यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>