सऊदी अरब ने उमराह के लिए एक खास ऐलान किया है. अब सऊदी और गल्फ देशों के नागरिक बिना नुसुक (Nusk) ऐप पर बुकिंग किए उमराह कर सकेंगे. यह सुविधा 1 ज़ुल-क़ादा से 15 ज़ुल-क़ादा तक मिलेगी और इसके लिए सिर्फ आईडी कार्ड की ज़रूरत होगी.
📰: Saudi Umrah Update: बिना Nusuk बुकिंग के उमराह करने का दावा निकला गलत, सरकार के नियमों को जरूर समझें।
किन लोगों को मिलेगी यह छूट और क्या है तारीख़?
यह सुविधा केवल सऊदी और गल्फ देशों के नागरिकों के लिए है. उन्हें उमराह के लिए नुसुक ऐप पर परमिट लेने की ज़रूरत नहीं होगी. यह नियम 1 ज़ुल-क़ादा 1447 हिजरी (18 अप्रैल 2026) से शुरू होकर 15 ज़ुल-क़ादा (2 मई 2026) तक लागू रहेगा. इस बात की पुष्टि इस्लामिक मामलों के मंत्रालय के कार्यवाहक अवर सचिव डॉ सुलेमान अल-सुवैलम ने की है.
प्रवासियों और अन्य लोगों के लिए क्या नियम हैं?
हज की तैयारियों की वजह से बाकी लोगों के लिए नियम सख्त कर दिए गए हैं. गल्फ में रहने वाले भारतीय और अन्य प्रवासियों के लिए स्थिति अलग है:
- 13 अप्रैल 2026 से बिना आधिकारिक परमिट के प्रवासियों का मक्का में प्रवेश बंद कर दिया गया है.
- 18 अप्रैल से 31 मई तक सभी कैटेगरी के लोगों के लिए नुसुक प्लेटफॉर्म पर उमराह परमिट जारी करना बंद रहेगा.
- अंतरराष्ट्रीय उमराह तीर्थयात्रियों के लिए अनिवार्य प्रस्थान की तारीख 18 अप्रैल 2026 तय की गई थी.
उमराह के लिए क्या साथ रखना होगा?
गल्फ और सऊदी नागरिक सिर्फ अपना आईडी कार्ड दिखाकर उमराह कर सकते हैं. अधिकारियों ने सभी से अपील की है कि वे हज सीजन 1447 के नियमों और निर्देशों का पूरी तरह पालन करें ताकि मक्का में भीड़ को सही तरीके से मैनेज किया जा सके.
