तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किए गए हैं

सऊदी में तीर्थ यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि रमजान के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए उमराह को दोहराने की अनुमति नहीं होगी। तीर्थ यात्रियों को भीड़ भाड़ से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना हो।

Saudi Ministry of Hajj and Umrah के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति रमजान के दौरान दो या उससे अधिक बार उमराह करता है तो उसे दोबारा उमराह की अनुमति नहीं होगी। रमजान के दौरान दोबारा उमराह करने वाले तीर्थ यात्रियों को परमिट नहीं दिया जाएगा।

तीर्थ यात्रियों को फिर से बचने के लिए लिया गया है यह फैसला

मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि रमजान के दौरान तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है ऐसे में उन लोगों को सबसे पहला मौका दिया जाएगा जिन्होंने अभी तक उमराह नहीं किया है। रमजान के दौरान देश-विदेश से तीर्थ यात्री उमराह के लिए आते हैं। रमजान के दौरान तीर्थ यात्रियों को दी गई गाइडलाइन का पालन जरूरी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>