हज केवल सऊदी नागरिकों और निवासियों के लिए ही उपलब्ध होगा

इस बार भी विश्व भर में फैले महामारी के कारण सऊदी हज केवल सऊदी नागरिकों और निवासियों के लिए ही उपलब्ध होगा। वहीँ 18 से 65 वर्ष के उन्ही लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने कोरोना का टीका ले लिया है। Saudi Press Agency (SPA) ने शनिवार को इस बात की जानकरी दी।

यह फैसला सभी की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया

सऊदी स्वास्थ्य मंत्री Tawfiq Al Rabiah ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी कि यह फैसला सभी की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। राज्य मंत्री Khalifa Shaheen Al Marar ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

वहीँ पिछले दो सालों से तीर्थयात्रा पर जाने के इक्छुक प्रवासियों के निराशा हाँथ लगी है। लेकिन इन्हें उम्मीद है कि अगले साल स्थिति सामान्य होगी और उन्हें हज करने की यात्रा जरूर मिलेगी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।