पूरी खबर एक नज़र,

  • तीर्थयात्रियों के लिए मौजूदा उमराह सीजन जल्द ही समाप्त होने वाला है
  • इस सीजन में केवल 31 मई तक ही लोग उमराह कर पाएंगे

तीर्थयात्रियों के लिए मौजूदा उमराह सीजन जल्द ही समाप्त होने वाला है

विदेशों से सऊदी में तीर्थयात्रा के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए मौजूदा उमराह सीजन जल्द ही समाप्त होने वाला है। हज और उमराह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि Shawwal 30 को मौजूदा उमराह सीजन समाप्त हो जायेगा।

Shawwal 30 यानी कि इस सीजन में केवल 31 मई तक ही लोगों को उमराह करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा इस उमराह सीजन के लिए विदेशी तीर्थयात्रियों के आवेदन की तिथि Shawwal 15 को तक ही रखा गया है।

नियमों का करें पालन

मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वह उमराह से जुड़ी सभी नियमों का पालन करें। बिना परमिट के किसी को उमराह करने की अनुमति नहीं है। एप्प के द्वारा ही परमिट के लिए आवेदन करें। ओमान में हज सीजन 1443 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण सोमवार 9 मई 2022 से लेकर 14 मई 2022 तक किया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।