सऊदी प्रेस एजेंसी की खबर

दुनिया के अलग अलग हिस्सों में बढ़ रहे कोरोना के मामले और सामने आ रहे कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण सऊदी ने हज को लेकर एक घोषणा की है। कहा गया है कि इस वर्ष का हज केवल सऊदी अरब के अंदर नागरिकों और निवासियों के लिए उपलब्ध होगा।

umrah

सभी तीर्थयात्री रहेंगे सुरक्षित

हज मंत्रालय के द्वारा यह कहा गया है कि वर्ष 1442 AH के हज के लिए पंजीकरण उन लोगों के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने कोरोना का डोज़ पूरा कर लिया है, व्यक्ति को पहला डोज़ लिए 14 दिन हो चुके हैं। टीका लगाया गया व्यक्ति जो संक्रमण से ठीक हो रहा है।

तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।