महत्वपूर्ण खबर देते हुए बताया है कि बूस्टर डोज लेना अब सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है

सऊदी वाणिज्य मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खबर देते हुए बताया है कि बूस्टर डोज लेना अब सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई बूस्टर डोज नहीं लेता है तो उसका इम्यून स्टेटस अपडेट नहीं होगा।

मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से बताया है कि 18 या इससे अधिक वर्ष से सभी योग्य लोगों को बूस्टर डोज लेना जरूरी है। वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के 8 महीने बाद बूस्टर डोज दिया जाता है।

सार्वजनिक स्थान पर जाने के लिए बूस्टर डोज का होना काफी आवश्यक

मंत्रालय ने बताया है कि सार्वजनिक स्थान पर जाने के लिए बूस्टर डोज का होना काफी आवश्यक है। अगर ऐसा नहीं है तो सार्वजनिक स्थान पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह नियम 1 फरवरी, 2022 से लागू हो जाएगा। वहीं Tawakkalna एप्प ने जिन लोगों को टीका लेने के योग्य नहीं बताया है उन्हें इस नियम से बाहर रखा गया है।

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment