Covid 19 वैक्सीन बूस्टर डोज लेने के अंतराल को कम कर दिया जाएगा

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब Covid 19 वैक्सीन बूस्टर डोज लेने के अंतराल को कम कर दिया जाएगा। पहले दूसरा डोज लेने के 6 महीने बाद बूस्टर डोज लेने का आदेश दिया गया था लेकिन अब इस अंतराल को कम कर दिया गया है।

बताते चलें कि अब सऊदी में Covid 19 वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के तीन महीने बाद ही तीसरा यानी कि बूस्टर डोज लेना होगा। सऊदी में 587 टीकाकरण की मदद से 48.71 million वैक्सीन डोज दिया जा चुका है।

अब 5 से 11 वर्ष के बच्चों को भी वैक्सीन दिया जा रहा है

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक करीब 24.9 million लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। वहीं करीब 22.98 million लोगों को वैक्सीन का दोनों डोज दिया जा चुका है। साथ ही अब 5 से 11 वर्ष के बच्चों को भी वैक्सीन दिया जा रहा है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।