वैक्सीन की मान्यता को लेकर अहम बयान जारी किया

सऊदी पर्यटन मंत्रालय ने electronic visa वेबसाइट के जरिए वैक्सीन की मान्यता को लेकर अहम बयान जारी किया है। अब Sinopharm या Sinovac vaccines का दोनों डोज लेने के बाद भी प्रवेश के लिए एक बूस्टर डोज लेना होगा।

यात्रियों को 72 घंटे के अंदर का नेगेटिव कोरोना पीसीआर टेस्ट सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा

बताते चलें कि सऊदी में 1 अगस्त 2021 से कुछ चुनिंदा देशों के पूर्ण रूप से टीकाकृत प्रयटकों को यात्रा की अनुमति दे दी थी। यात्रियों को 72 घंटे के अंदर का नेगेटिव कोरोना पीसीआर टेस्ट सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। साथ ही अधिकारियों के द्वारा दिया गया vaccination certificate भी दिखाना होगा।

बूस्टर डोज मतलब क्या ?

Sinopharm या Sinovac vaccines का दोनों डोज लेने के बाद सऊदी में मान्यता प्राप्त किसी भी वैक्सीन का एक डोज लेने को ही बूस्टर डोज कहा जाता है। सऊदी में Pfizer, AstraZeneca, Moderna, या Johnson and Johnson vaccine को मान्यता दी गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।