सऊदी अरब ने एक अच्छी खबर सुनाई

Ukrainian citizens के लिए सऊदी अरब ने एक अच्छी खबर सुनाई है। गुरुवार को सऊदी ने घोषणा की है कि Ukrainian citizens के टूरिस्ट और बिजनेस वीजा को नि शुल्क बढ़ा दिया जाएगा। सऊदी किंग Salman bin Abdulaziz Al Saud के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है।

वीजा की वैधता को ऑटोमेटिकली बढ़ा दिया  जाएगा

बताते चलें कि General Directorate of Passports ने कहा है कि नेशनल इनफार्मेशन सेंटर की मदद से वीजा की वैधता को ऑटोमेटिकली बढ़ा दिया जाए जाएगा। इसके लिए किसी भी माइग्रेशन अधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं है।

पहले भी वीजा को तीन महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया था

पिछले महीने यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky और सऊदी क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman bin Abdulaziz के बीच बातचीत हुई थी जिसके बाद सऊदी किंग ने यूक्रेन के लोगों के वीजा को तीन महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया था।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।