सऊदी अरब ने अपने मशहूर विजन 2030 का तीसरा और आखिरी चरण शुरू कर दिया है। Council of Economic and Development Affairs ने बताया कि अब क्षेत्रीय और सेक्टर आधारित रणनीतियों पर जोर दिया जाएगा। यह कदम इस तरह उठाए जा रहे हैं ताकि 2030 के बाद भी देश की तरक्की जारी रहे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस पूरे बदलाव की कमान संभाल रहे हैं।

ℹ: Saudi Arabia का बड़ा दांव, Olam Agri कंपनी में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, अब कंट्रोल होगा सऊदी के हाथ

तीसरे फेज में क्या होगा और किन चीजों पर फोकस रहेगा?

विजन 2030 के इस आखिरी दौर में अब उन कामों को पूरा किया जाएगा जो पहले शुरू हुए थे। सरकार अब प्राइवेट सेक्टर को आगे लाएगी ताकि अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिले। इसके लिए नेशनल प्रिवेटाइजेशन स्ट्रैटेजी पर काम होगा जिससे सरकारी संपत्तियों का मैनेजमेंट बेहतर हो सके। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि अब राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लागू करने का सबसे अहम समय आ गया है और सऊदी के पुरुषों और महिलाओं की ट्रेनिंग और उनकी क्षमता बढ़ाने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

विजन 2030 की अब तक की उपलब्धियां क्या हैं?

साल 2025 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने कई बड़े लक्ष्य हासिल किए हैं। अर्थव्यवस्था अब केवल तेल पर निर्भर नहीं रही और बेरोजगारी दर में भी बड़ी कमी आई है। नीचे दी गई टेबल में आप पूरी जानकारी देख सकते हैं:

विवरण उपलब्धि/आंकड़ा
परफॉरमेंस इंडिकेटर्स का लक्ष्य 93% पूरा या उससे ज्यादा
सक्रिय पहल (Initiatives) की स्थिति 90% पूरे या ट्रैक पर
पूरे किए गए कुल प्रोजेक्ट्स 935 प्रोजेक्ट्स
गैर-तेल गतिविधियां (Non-oil) अर्थव्यवस्था का 50% से ज्यादा
GDP में प्राइवेट सेक्टर का हिस्सा 51% से अधिक
सऊदी नागरिकों में बेरोजगारी दर 7.2% (2016 में 12.3% थी)
रियल GDP ग्रोथ (2025) 4.5%
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com