सऊदी अरब के म्युनिसिपैलिटीज़ और हाउसिंग मंत्रालय ने नगर पालिका उल्लंघनों के लिए अपडेटेड कार्यकारी नियम मंजूर किए हैं। इनमें जुर्माने और सजा के लिए आर्थिक ढांचा तैयार किया गया है।

नियमों का उल्लंघन करने पर मिलेगी ये सजा

इन नियमों के तहत उल्लंघनों को गंभीर और गैर-गंभीर में बांटा गया है साथ ही सजा में वित्तीय जुर्माने, अस्थायी बंदी और लाइसेंस रद्द करना शामिल है। जो लोग बार-बार उल्लंघन करेंगे उन पर सजा अपने आप बढ़ाई जाएगी। गंभीर उल्लंघन पर जुर्माना 2 मिलियन SR तक और अन्य उल्लंघनों पर 1 मिलियन SR तक हो सकता है, जो उल्लंघन के प्रकार, नगरपालिका की श्रेणी और सुविधा के आकार पर निर्भर करेगा। छोटे उल्लंघन करने वालों को सुधार करने का समय दिया जाएगा।

साइट से बिजली काट दी जायेगी

नगरपालिकाओं को अपरित्यक्त वाहन और उपकरण जब्त और नीलाम करने और गंभीर उल्लंघन करने वाले साइट से बिजली काटने का अधिकार मिलेगा। सभी उल्लंघनों की निगरानी और रिकॉर्डिंग ‘Momtathl’ और ‘Efaa’ प्लेटफॉर्म के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप में की जाएगी। ऐसे में तेज़ प्रक्रिया, सटीक दस्तावेज़ीकरण और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य नियामक निगरानी मजबूत करना, अनुपालन बढ़ाना और सार्वजनिक सुविधाओं की सुरक्षा करना है, जो Saudi Vision 2030 के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप है।