Visit visa की नई सेवा शुरू की गई

SAUDI में यात्रियों के लिए आवागमन सुविधा को आसान बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। Ministry of Tourism ने इस बात की घोषणा की है कि 8 देशों के नागरिकों के लिए विजिट वीजा की नई सेवा शुरू की गई है। आइए जानते हैं कि इन देशों की लिस्ट में किनका नाम शामिल है।

इन 8 देशों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है:

1. Albania

2. Azerbaijan

3. Georgia

4. Kyrgyzstan

5. Maldives

6. South Africa

7. Tajikistan

8. Uzbekistan

इस विजिट वीजा पर मिलेंगी उत्तम सुविधाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात की जानकारी दी गई है कि जो भी यात्री इस वीजा पर सऊदी में प्रवेश करता है उसे उमराह करने के भी इजाजत होगी। उमराह के अलावा वह अपने दोस्तों रिश्तेदारों के पास भी जा सकता है और विजन कर सकता है। वह टूरिस्ट भी हो सकता है और खूबसूरत स्थानों पर घूम सकता है। इस वीजा के लिए ऑनलाईन या अराइवल के बाद आवेदन किया जा सकता है।

 

इन नियमों का करें पालन

इसके साथ ही यात्रियों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा जैसे कि वीजा की वैधता हमेशा बरकरार रहनी चाहिए। वीजा के एक्सपायर होने से पहले ही तुरंत देश छोड़ देना चाहिए वरना पेनल्टी लग सकती है। वीजा एक्सपायर होने के बाद ही रिन्यू किया जाएगा। हज के दौरान विजिटर वीजा धारक को उमराह की अनुमति नहीं होगी और न ही वह सऊदी में काम कर सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>