सऊदी में विदेशी कामगार के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए तरह-तरह के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्हीं प्रयासों में से एक है कामगारों के लिए अपडेटेड लेबर नियमों का पालन करना। कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। भारत समेत कई देशों के कर्मचारियों को इससे लाभ मिलने वाला है।

Musaned, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो कामगारों के लिए बनाया गया है

बताते चले कि नए नियमों के अनुसार सऊदी में एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है जिसे Musaned नाम दिया गया है। इसकी मदद से भारत सहित Sudan, Ethiopia, Uganda, Egypt, Kenya, Bangladesh, Pakistan, Vietnam, Philippines और Sri Lanka के कामगारों को सहायता मिलेगी। इसकी मदद से नियोक्ताओं का बैकग्राउंड आसानी से पता लगाया जा सकेगा।

यह प्लेटफॉर्म कामगारों के कॉन्ट्रैक्ट इंश्योरेंस और हेल्थ बेनिफिट से जुड़ा होगा। इसकी मदद से कामगारों के अधिकारों की रक्षा की जा सकेगी। इसकी मदद से “wage protection system” की सेवा दी जाएगी जिससे कामगारों को मंथली पेमेंट दिया जा सकेगा। भारत से लाखों की संख्या में कामगार सऊदी में काम करते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>