सऊदी अरब के मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। नेशनल सेंटर फॉर मीटियोरोलॉजी (NCM) के अनुसार, Eastern Province और Riyadh के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहने की संभावना है। यह स्थिति 1 अगस्त 2026 से शुरू होकर 8 अगस्त 2026 तक बनी रहेगी।

🚨: UAE Family Care Authority का बड़ा कदम, मानव तस्करी रोकने के लिए शुरू किया नया गाइड

तापमान में भारी उछाल की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि Al-Ahsa में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो आने वाले दिनों में 48 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। वहीं, Riyadh में तापमान 44 डिग्री से शुरू होकर 8 अगस्त तक 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। NCM के प्रवक्ता Hussein Al-Qahtani ने कहा कि गर्मी के आखिरी महीने में तापमान का बढ़ना और धूल भरी हवाएं चलना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।

प्रवासियों के लिए जरूरी सावधानी

तेज गर्मी के साथ धूल भरी आंधी और हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय सीधी धूप में जाने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। इसके अलावा, बच्चों और बुजुर्गों को बंद गाड़ियों में अकेला न छोड़ें क्योंकि गर्मी में वहां का तापमान जानलेवा हो सकता है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com