सऊदी अरब के जज़ान, असिर और अल बहा इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। नेशनल सेंटर ऑफ मीटियोरोलॉजी (NCM) ने इन इलाकों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। लोगों को सावधान रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

📰: UAE to India Flight Update: भारत जाने वालों के लिए नया नियम, अब भरना होगा हेल्थ फॉर्म, Air Suvidha 2.0 हुआ लागू

26 जून के पूर्वानुमान के अनुसार अल बहा में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। वहीं जज़ान और असिर के खमीस मुशैत क्षेत्र में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

इससे पहले 22 जून को असिर के कई इलाकों जैसे अल नमास, अबहा और खमीस मुशैत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। वहां भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई थी। इसके साथ ही अल बहा और जज़ान के विभिन्न शहरों में येलो अलर्ट जारी किया गया था जहाँ हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 24 जून से 1 जुलाई तक जेद्दा से जज़ान तक के तटीय रास्तों पर धूल भरी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है जिससे वाहन चलाने वालों को परेशानी होगी।

नेशनल सेंटर ऑफ मीटियोरोलॉजी (NCM) ने आम जनता और प्रवासियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक माध्यमों से मौसम की जानकारी लेते रहें। खासकर हाईवे और तटीय सड़कों पर सफर करने वालों को अधिक सावधानी बरतने को कहा गया है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.