सऊदी अरब के मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। National Center of Meteorology (NCM) के मुताबिक, 4 जुलाई 2026 को सऊदी के चार अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही राजधानी रियाद में तेज हवाओं का असर देखा जा सकता है।

NCM ने बताया कि जाज़ान (Jazan), असिर (Asir) और अल-बहा (Al-Baha) के साथ-साथ मक्का क्षेत्र के दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा रियाद, मक्का और ईस्टर्न प्रोविंस में हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। जाज़ान, असिर और मक्का में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

रियाद में रहने वाले लोगों को हवाओं से परेशानी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां हवा की रफ्तार 19 mph तक पहुंच सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम दिशा से 7 mph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बता दें कि 3 जुलाई को भी रियाद में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया था जिससे मौसम प्रभावित हुआ था।

National Center of Meteorology (NCM) सऊदी अरब की वह सरकारी संस्था है जो पूरे देश में मौसम के पूर्वानुमान और चेतावनी जारी करने का काम करती है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.