सऊदी अरब के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी (NCM) ने सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को भारी बारिश, तेज हवाओं और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

👉: Qatar: Ras Laffan इंडस्ट्रियल सिटी में बड़ा धमाका, 13 मजदूरों की मौत, भारतीय और पाकिस्तानी भी शामिल

मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर मुख्य रूप से Tabuk, Al-Baha, Eastern Province और Hail जैसे इलाकों में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Tabuk इलाके की बात करें तो यहाँ के कई गवर्नरेट जैसे Tayma, Umluj, Al-Wajh, Duba, Haql, Al-Bad’ और NEOM Sharma में विजिबिलिटी कम हो सकती है। इसका मतलब है कि सड़कों पर धुंध या बारिश की वजह से साफ नहीं दिखेगा जिससे ड्राइविंग के दौरान परेशानी आ सकती है।

सऊदी में रहने वाले प्रवासियों और खासकर भारतीय भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे बाहर निकलते समय मौसम की ताजा जानकारी जरूर ले लें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.