सऊदी सरकार के द्वारा घरेलू कामगारों की नियुक्ति के लिए औसतन शुल्क तय किया गया है। यह शुल्क इसलिए तय किया गया है ताकि किसी भी सूरत में घरेलू कामगार या नियुक्त के साथ फ्रॉड न किया जा सके। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि रिक्रूटमेंट एजेंसियां घरेलू कामगारों के साथ साथ नियोक्ताओं के साथ भी छल से पैसा कमाने की कोशिश करती हैं।

महिला घरेलू कामगारों की नियुक्ति के लिए तय की गई है सीमा

बताया गया है कि अलग अलग देशों के लिए महिला कामगारों की नियुक्ति के लिए नया शुल्क तय किया गया है। कहा गया है कि Musaned platform की तरफ से महिला कामगार की नियुक्ति के लिए औसतन SR14,309 का भुगतान करना होता है। यह शुल्क अलग अलग देशों के लिए अलग अलग है। जैसे कि Ethiopia के लिए SR4,993, Uganda के लिए SR6,255, बांग्लादेश के लिए SR9,003 और श्री लंका के लिए SR13,581 तय किया गया है।

सऊदी लेबर मार्केट को बेहतर बनाने के लिए नए नियमों को लागू किया गया है। इसकी मदद से कामगारों सहित नियोक्ताओं को जिम्मेदारियों की बेहतर समझ प्रदान की जाएंगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>