ये मामला बेहद मार्मिक है। दरअसल सउदी में एक भारतीय कामगार की बीते 8 जून को उसके मालिक के यहां मौत हो गई। इसके बाद उसने परिवार को उसके मरने की सूचना तो दे दी, लोकिन अब तक उसने उसके शव को भारत नहीं भेजा है। ऐसे में जहां एक ओर मृतक का परिवार मालिक से लगातार शव को भारत भेजने की गुहार लगा रहा है, तो वहीं मालिक शव देने से साफ इंकार कर रहा है।

बता दे मृतक का नाम राजमन है और वह यूपी का रहने वाला है। जारी दस्तावेज से साफ होता है कि वह 14 साल पहले सऊदी गए थे और तब से अब तक वहीं काम कर रहे हैं।

वही राजमन के परिवार की ओर से गुहार लगाते हुए उनके एक शुभचिंतक सयैद आबिद हुसैन ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने इसके लिए उनके सभी दस्तावेजों के साथ-साथ उनके परिवारजनों के फोन नंबर भी जारी किए है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।