कामगार के लिए रखी पार्टी

SAUDI में कामगार के तौर पर काम कर रहे ईजिप्ट के कामगार के लिए उनके मालिक ने भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। 65 वर्षीय कामगार पिछले 40 वर्षों से मालिक और उनके बच्चों को सेवा दे रहे थे।

कामगार की आंखें हुई नम

इससे संबंधित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मालिक ने प्रेमवश कामगार का माथा चूम लिया और मालिक के बेटों ने भी कामगार का हांथ चूमा। इतने सालों से सेवा देने वाले कामगार की आंखें भी नम हो गई।

बताते चलें कि घरेलू कामगार के तौर पर लाखों लोग सऊदी में काम करते हैं। वह लंबे समय तक ईमानदारी से अपनी सेवा देते हैं। जब कामगार का वापस अपने देश लौटने का समय होता है तब ज्यादातर मालिक उनकी सेवा के लिए इस तरह का विदाई समारोह आयोजित करते हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।