कामगारों और नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है नियम

सऊदी में कामगारों और नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लेबर लॉ बनाया गया है। हाल ही में सऊदी अधिकारियों के द्वारा 25 लेबर रिक्रूटमेंट कंपनियों पर कानूनी कार्यवाही की गई है। इन कंपनियों पर अलग अलग तरह के नियमों का उल्लंघन का आरोप लगा है। वहीं Ministry of Human Resources के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि करीब 21 ऑफिस से उनका लाइसेंस छीन लिया गया है।

इन कंपनियों ने कई तरह के नियमों का किया था उल्लंघन

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गयी है कि इन कंपनियों के द्वारा कई तरह के नियमों का उल्लंघन किया गया था। इन कंपनियों ने अपने क्लाइंट के बाकी मुवावजे को नहीं दिया था जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा इन कंपनियों ने कई अवैध कामगारों को भी नौकरी दे दी थी जो कि कानून का उल्लंघन है। इसके अलावा आधिकारिक प्लेटफार्म के अलावा दूसरे ऐप से रिक्रूटमेंट शुल्क जमा कर रहे थे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>