सऊदी में कामगारों के लिए नई अपडेट जारी की गई है। इस अपडेट में यह कहा गया है कि Ministry of Human Resources and Social Development (MHRSD) के द्वारा एक नया अभियान लॉन्च किया गया है। ऐसे कामगार जो भाग गए हैं उनके पास अपना वीजा स्टेटस सुधारने के लिए 60 दिन है।

मंत्रालय के Qiwa platform के जरिए कर सकते हैं सुधार

इस बात की जानकारी दी गई है कि ऐसे भागे हुए विदेशी कामगार Qiwa platform के जरिए अपना स्टेटस सुधार सकते हैं और इसके लिए उन्हें 60 दिन का टाईम दिया गया है। मंत्रालय के द्वारा यह भी कहा गया है कि ऐसे कामगार जिनके खिलाफ एब्सेंस रिपोर्ट दर्ज कराया गया है वह अपने ग्रेस पीरियड यानी कि 1 दिसंबर से लेकर 29 जनवरी 2025 की टाईमिंग को अपने नए नियोक्ता को सर्विस ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

यानी कि ऐसे कामगार जिनके खिलाफ एब्सेंस रिपोर्ट दर्ज कराया गया है वह 1 दिसंबर से लेकर 29 जनवरी 2025 तक नियोक्ता को सर्विस ट्रांसफर कर सकते हैं। कामगारों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। Qiwa platform की मदद से डिजिटल यह काम किया जा सकता है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>