सऊदी अरब के जकात, टैक्स और कस्टम अथॉरिटी (ZATCA) ने टैक्स नियमों का पालन न करने वाले कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साल 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान अथॉरिटी ने 61,000 से ज्यादा दुकानों और बाजारों में अचानक छापेमारी की। इस दौरान कई व्यापारियों को नियमों को तोड़ते हुए पकड़ा गया है।
नियमों का उल्लंघन और कार्रवाई
ZATCA के प्रवक्ता हमूद अल-हरबी के मुताबिक, जांच के दौरान कई दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस न जारी करने, वैट (VAT) की वसूली न करने और तंबाकू उत्पादों पर अनिवार्य टैक्स स्टैंप न लगाने जैसी शिकायतें सामने आईं। ये छापेमारी खास तौर पर रिटेल, सोने की दुकानों और तंबाकू बेचने वाले आउटलेट्स पर की गई ताकि टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
आम जनता के लिए इनाम की घोषणा
अथॉरिटी ने ग्राहकों से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की टैक्स चोरी या नियमों के उल्लंघन की जानकारी ZATCA की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए जरूर दें। जो व्यक्ति सही जानकारी देगा, उसे इनाम के रूप में जुर्माने की राशि का 2.5% हिस्सा मिलेगा। इस इनाम की न्यूनतम सीमा 1,000 सऊदी रियाल है और अधिकतम राशि 10 लाख सऊदी रियाल तक हो सकती है।
