SAUDI : एक सप्ताह के अंदर 12 हज़ार से अधिक प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार, रेजीडेंसी और लेबर नियमों का उल्लंघन दर्ज

Satyam Kumari9 June 20241 min read0 viewsSaudi

अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान

सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि residency, work और border security regulations नियम उल्लंघन मामले में करीब 12000 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक सप्ताह के अंदर की गई है गिरफ्तारी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर की गई है। रेजिडेंसी नियम उल्लंघन के 8,044, बॉर्डर सुरक्षा नियम के 3,395 और लेबर लॉ के 1,535 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 815 ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो अवैध तरीके से सऊदी में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे।

तय किया गया है भारी जुर्माना और जेल की सजा

इस तरह के मामलों में नियम उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ 15 साल जेल की सजा तय की गई है। साथ ही SR1 million का जुर्माना भी तय किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment