SAUDI : कई तीर्थ यात्रियों का Hajj Permit कैंसिल होना हुआ शुरू, यह गलती पड़ रही है भारी

Satyam Kumari10 June 20241 min read0 viewsSaudi

14 June से शुरू होने वाला है हज

हज सीजन की शुरुआत 14 जून से होने वाली है। इसके लिए हज और उमरा मंत्रालय के द्वारा सभी तरह की तैयारियां की गई हैं। Saudi Ministry of Hajj and Umrah के द्वारा यह घोषणा की गई है कि कुछ घरेलू तीर्थ यात्रियों का हज परमिट स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन मामले में कैंसिल कर दिया गया है।

घरेलू तीर्थ यात्रियों का Permit किया गया है कैंसिल

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कुछ घरेलू तीर्थ यात्रियों का परमिट को कैंसिल कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने जरूरी टीकाकरण की अनिवार्यता को पूरा नहीं किया था। मंत्रालय के द्वारा “X” platform पर इस बात की जानकारी दी गई है।

हज तीर्थ यात्रियों का स्वस्थ होना काफी जरूरी है। इसके लिए टीकाकरण जरूरी कर दिया गया है लेकिन कुछ तीर्थ यात्रियों को इस नियम का उल्लंघन करते पाया गया जिसके बाद उनका Permit कैंसिल कर दिया गया है। स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment