SAUDI : घरेलू कामगारों की रक्षा के लिए लागू किया जाएगा नया नियम, चेक करें लिस्ट

Satyam Kumari1 February 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए Ministry of Human Resources and Social Development के द्वारा नई गाइडलाईन की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि घरेलू कामगारों के जिम्मेदारी, कॉन्ट्रैक्ट वेकेशन आदि से संबंधित बाकी सभी नियमों को लागू किया जाएगा।

घरेलू कामगारों से संबंधित रेगुलेशन में किया जाएगा बदलाव

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि घरेलू कामगारों से संबंधित रेगुलेशन में बदलाव किया गया है। काम और रिक्रूटमेंट सेक्टर को बेहतर करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे कामगारों और नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की जा सकेगी। इसलिए सभी के लिए इन रेगुलेशन का पालन करना भी जरूरी होगा।

घरेलू कामगार को 1 महीने का पेड लीव की भी सुविधा दी जाती है। घरेलू कामगारों के अधिकारों की बात करें तो नियोक्ता उन्हें ऐसा कोई भी काम नहीं दे सकता है जो उनके कॉन्ट्रैक्ट में नहीं लिखा गया है जब तक कि बेहद जरूरी न हो। वहीं कामगार से ऐसा कोई भी काम नहीं कराया जा सकता है जो उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरनाक है। रहने और 9 घंटे अच्छी रेस्ट की भी व्यवस्था करनी होगी।

Share:

Comments

Leave a comment