SAUDI : तीर्थ यात्रियों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी, यात्रा के पहले टीका के साथ इन बातों पर करें गौर

Satyam Kumari23 May 20241 min read0 viewsSaudi

तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किया गया अपडेट

सऊदी में हज पर जाने वाली तीर्थ यात्रियों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी किए गए हैं जिनमें कहा गया है कि उन्हें कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा ताकि वह अपने स्वास्थ्य को अच्छा रख पाएं। अगले महीने हज की शुरुआत होने वाली है और लाखों की संख्या में विदेश से तीर्थ यात्री सऊदी पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि सभी तीर्थ यात्री अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो।

यह कहा गया है कि हज के दौरान भारी थकावट से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें। जैसे की यात्रा पर आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप यात्रा के लिए वाकई में स्वस्थ हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि हज यात्रियों को कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए। हज पर जाते समय उन्हें भारत या मेडिकल जूते पहनना चाहिए साथ में प्रॉपर रेस्ट लेना भी जरूरी है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। यात्रा के पहले COVID-19, the seasonal influenza, और meningitis जैसी बीमारियों के खिलाफ टीका लगवाना जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment