SAUDI में मक्का में Entry के लिए नई गाइडलाईन जारी, प्रवासियों के लिए 29 अप्रैल से प्रवेश पर सख्ती शुरू

Satyam Kumari13 April 20251 min read2 viewsSaudi

सऊदी में वीजा को लेकर नई अपडेट जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि जिनके पास हज वीजा नहीं है उन्हें मक्का में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 29 अप्रैल से यह नियम लागू कर दिया जाएगा। इस नियम के अनुसार ऐसे प्रवासी जिनके पास वैध परमिट नहीं है उन्हें मक्का में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

किन्हें मक्का में प्रवेश की अनुमति होगी?

मक्का में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी जिनके पास मक्का का रेजिडेंस परमिट है या फिर जिनके पास हज परमिट है या जो पंजीकृत तौर पर मक्का में काम करते हैं। दरअसल यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मक्का में भीड़ पर काबू पाया जा सके। हज के दौरान मक्का में काफी भीड़ हो जाती है।

परमिट के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Permit के लिए Absher Individuals platform या the Muqeem portal के जरिए आवेदन कर सकते हैं। शनिवार को आंतरिक मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी गई है कि 13 अप्रैल तक उमराह तीर्थ यात्री सऊदी में Enter कर सकते हैं और सऊदी से Exit करने की तारीख 29 अप्रैल 2025 है।

Share:

Comments

Leave a comment