SAUDI : रेजीडेंसी और लेबर लॉ का उल्लंघन करते 16 हज़ार से अधिक प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

Satyam Kumari3 June 20241 min read0 viewsSaudi

अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही

सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस जांच अभियान के दौरान हजारों प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है जिन पर रेजिडेंसी, लेबर लॉ समेत सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप है। अधिकारियों ने इस दौरान 16,150 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एक सप्ताह के अंदर की गई है गिरफ्तारी

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि एक सप्ताह के अंदर 16000 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें residency के 10,575 आरोपी, बॉर्डर सुरक्षा के 3,726 आरोपी और लेबर लॉ के 1,860 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 967 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो कि सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा 22 ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो बिना डॉक्यूमेंट के सऊदी से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे।

तय की गई है कड़ी सजा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा तय की गई है। आरोपी को 15 साल जेल से लेकर SR1 million तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment