SAUDI : सोना खरीदने के शौकीन लोगों को ऐसे लगा चुना, कम कीमत का लालच ले डूबा सारा रकम

Satyam Kumari13 January 20251 min read1 viewsSaudi

सऊदी में 10 पाकिस्तानी प्रवासियों को फाइनेंशियल फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि इन लोगों को मक्का इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी पर करीब 31 फ्रॉड केस का मामला दर्ज है। गैंग ने कुल मिलाकर SR2.8 million चोरी किया है।

गोल्ड बार बेचने का वादा करते थे

अधिकारी ने बताया है कि दरअसल आरोपी लोगों को नकली गोल्ड बार दिखते थे और बोलते थे कि इन्हें अवैध तरीके से कम कीमत में आसानी से खरीदा जा सकता है। वह पीड़ितों का विश्वास जीत लेते थे और उन्हें नकली गोल्ड बार थमा देते थे।

बताते चलें कि इसके बाद आरोपी पैसे लेकर भाग जाते थे। कई लोगों के द्वारा इस तरीके की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की आगे की जांच के लिए लोक अभियोजन में सौंप दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करना किसी भी आरोपी के लिए बेहद ही खतरनाक है।

Share:

Comments

Leave a comment