SAUDI : हज कॉन्ट्रैक्ट फाइनलाइज करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी तय, ऐप से करें अप्लाई

Satyam Kumari22 January 20251 min read0 viewsSaudi

सऊदी उमराह और हज मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी है कि विभिन्न देशों के लिए हज कॉन्ट्रैक्ट फाइनलाइज करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी तय की गई है। मंत्रालय के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि अधिकारियों को यह कॉन्ट्रैक्ट Nusuk Masar platform के द्वारा पूरा कर लेना चाहिए।

हज के दौरान मंत्रालय के द्वारा तय किए गए सभी नियमों का पालन करना होगा

अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि हज के दौरान सभी लोगों के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधित नियमों को अपडेट किया गया है जिसका पालन जरूरी होगा। वही हज यात्रियों को बेहतर ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इस बात का ख्याल रखना होगा की डेड लाइन समाप्त होने के बाद किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। डेडलाइन समाप्त होने के पहले जो कोटा तय किया गया रहेगा वही मान्य होगा। इस प्रक्रिया के बाद वीजा जारी करना शुरू कर दिया जाएगा। मंत्रालय के कहना है कि इस संबंध में सभी तीर्थ यात्रियों को जानकारी अपडेट करनी होगी।

Share:

Comments

Leave a comment