SAUDI : हज तीर्थ यात्री के इस गलती पर 10 हज़ार रियाल पेनाल्टी, जेल के बाद किया जाएगा डिपोर्ट

Satyam Kumari18 April 20251 min read1 viewsSaudi

हज सीजन अब जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में सभी निवासियों प्रवासियों और विजिटर के लिए सूचना दी गई है कि अगर हज रेगुलेशन का कोई उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किंगडम के Ministry of Tourism के द्वारा भी अपडेट जारी कर दिया गया है।

तीर्थ यात्रियों को ट्रांसपोर्ट करने पर लगाई जाएगी पेनाल्टी

टूरिज्म मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि तीर्थ यात्री को ट्रांसपोर्ट करने वाले आरोपी पर 10,000 Saudi Riyals तक का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे यात्री जिनके पास वैध हज परमिट नहीं है उन्हें हज की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतिष्ठान को प्रति कामगार के हिसाब से पेनल्टी चुकानी होगी। आरोपी को जेल की सजा भी हो सकती है।

ट्रांसपोर्ट करने में जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया है उसे जब्त कर लिया जाएगा। जेल की सजा के बाद आरोपी को डिपोर्ट भी किया जा सकता है। उन्हें सऊदी में फिर से एंट्री की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा सारे होटल्स को भी निर्देश दे दिया गया है कि बिना परमिट वाले लोगों को एंट्री न दें।

Share:

Comments

Leave a comment