SAUDI : हज यात्रियों को अवैध तरीके से एंट्री कराते पकड़े गए तो 6 महीने जेल और 50,000 riyals का जुर्माना

Satyam Kumari11 May 20241 min read0 viewsSaudi

बिना परमिट के हज की कोशिश करने वाली यात्रियों के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही

सऊदी में उन आरोपियों के खिलाफ करी कार्यवाही की जा रही है जो बिना परमिट के ही हज की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति बिना परमिट के हज की कोशिश करता है तो उस पर 10,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। बताया गया है कि यह नियम 2 जून से लेकर 20 जून तक लागू रहेगा।

हमेशा के लिए देश से निकाल दिया जाएगा

इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई प्रवासी इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे डिपोर्ट कर दिया जाएगा और उसपर हमेशा के लिए एंट्री बैन लगा दिया जाएगा। आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि अगर कोई यह गलती दोहराता है तो उसपर दोगुना 10,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा।

अगर कोई व्यक्ति हज यात्रियों को अवैध तरीके से एंट्री कराते पकड़ा जाता है तो उसे 6 महीने की जेल हो सकती है और 50,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ट्रांसपोर्ट करने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा उसे भी जब्त कर लिया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment