SAUDI : हज यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील, पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी और छाता रखें अपने साथ

Satyam Kumari15 June 20241 min read0 viewsSaudi

भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूरी नियमों का करना चाहिए पालन

सऊदी में वार्षिक हज यात्रा शुरू हो चुकी है ऐसे में तीर्थ यात्रियों को भीषण गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी और नियमों का पालन करना चाहिए। बताया गया है कि इस दौरान तापमान करीब 43ºC रह सकता है। इसके कारण बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस बात की जानकारी दी गई है कि हज को पूरा करने में करीब 5 दिन का समय लगता है और इस दौरान लोग घर से बाहर ही रहते हैं इसलिए इस तरह के मौसम में काफी दिक्कत होती है।

पर्याप्त पानी पीने की दी गई है सलाह

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि तीर्थ यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो। इस दौरान सभी को अपने साथ छाता रखना चाहिए। लोगों का कहना है कि हज उनके लिए काफी जरूरी है और वह हर तरह से इसे पूरा करना चाहते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment