गर्मियों की छुट्टियों के लिए लोग अभी से अपनी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं। Saudia Airlines ने Summer 2026 के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और नए रूट का ऐलान कर दिया है। टिकट बुकिंग और उसमें बदलाव को लेकर यात्रियों के लिए कुछ ज़रूरी बातें सामने आई हैं जिन्हें जानना ज़रूरी है।

🚨: US-Iran Meeting: Doha में होगी अमेरिका और ईरान की बैठक, ट्रंप ने किया ऐलान, 6 अरब डॉलर के फंड पर होगी बात

एयरलाइन ने बताया है कि जून से सितंबर तक के समय के लिए कई देशों के लिए उड़ानें चलेंगी। इनमें ओमान, तुर्की, फ्रांस, ग्रीस, मिस्र और स्पेन जैसे देश शामिल हैं। यह फैसला हज सीजन और ईद-उल-अजहा की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लिया गया है।

जहाँ तक टिकट में बदलाव का सवाल है, Saudia Airlines की स्टैंडर्ड पॉलिसी ही लागू रहेगी। अगर आप टिकट जारी होने के 24 घंटे के भीतर बदलाव करते हैं और फ्लाइट में कम से कम 7 दिन बचे हैं, तो यह आमतौर पर मुफ्त होगा। इसके बाद बदलाव करने पर एक तय फीस देनी होगी, जो आपके टिकट के प्रकार जैसे Economy Flex, Business या First Class पर निर्भर करेगी। अगर नई टिकट की कीमत ज़्यादा है, तो किराया अंतर भी चुकाना होगा।

अगर एयरलाइन की तरफ से फ्लाइट कैंसिल होती है या रूट बंद होता है, तो यात्रियों को मुफ्त रीबुकिंग या पूरा रिफंड देने का विकल्प मिलता है। प्रवासियों और बार-बार यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह ज़रूरी है कि वे बुकिंग के समय अपने टिकट के नियमों को ध्यान से पढ़ लें ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.