ATM का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को जानकारी के अभाव में आपको परेशानी का सामना करना पड़

अगर आप ATM का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। एटीएम का इस्तेमाल आजकल करीब सभी लोग करते हैं। अगर आप एसबीआई ग्राहक हैं और एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि इस जानकारी के अभाव में आपको परेशानी का सामना करना पड़ जाए। अगर आप एटीएम से कैश निकालने जा रहे हैं तो आपको ध्यान रखना होगा कि कैश निकालने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

बिना इस स्पेशल नंबर के नहीं पूरा होगा ट्रांजेक्शन

बताते चलें कि एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने के लिए एक स्पेशल नंबर देना होगा। SBI डेबिट कार्ड धारकों का एटीएम ट्रांजेक्शन बिना इस नंबर के पूरा नहीं हो पाएगा। अगर कोई एटीएम में यह नंबर नहीं डालता है तो उसके पैसे अटक जायेंगे।

 

क्या है यह नंबर, क्यों एटीएम में डालना है जरुरी?

यह नंबर चार अंकों की संख्या वाली एक OTP है, जिसे 10,000 और उससे ज्यादा रकम निकासी पर एटीएम में डालना होगा तभी पैसा निकलेगा।

 

बैंक नहीं है साफ साफ कह दिया है कि अगर कोई ग्राहक एटीएम से 10,000 और उससे ज्यादा रकम की निकासी करना चाहता है तो बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी को देना होगा। ग्राहकों के मेहनत की कमाई की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

यह होगी प्रक्रिया

अगर आप एटीएम से 10 हजार या इससे अधिक की निकासी के लिए जाते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। एक बार जब आप वह राशि दर्ज कर लेते हैं जिसे आप निकालना चाहते हैं, तो एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी डालने को कहा जाएगा। आपको कैश निकासी के लिए इस स्क्रीन में बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।