बैंकों के द्वारा ग्राहकों को दी जाती है स्पेशल फिक्स डिपोजिट

बैंकों के द्वारा ग्राहकों के लिए समय समय पर स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट की सेवा भी दी जाती है। इन फिक्स डिपॉजिट की लिमिट तय होती है यानी कि एक निश्चित समय तक के लिए ही ग्राहक इनमें निवेश कर सकता है।

SBI के स्पेशल फिक्स डिपोजिट स्कीम

SBI के द्वारा भी स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश (Amrit Kalash Scheme) लॉन्च की गई थी जिसमें निवेश कर ग्राहक अधिक ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं। बताते चले कि इस स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जून मुकर्रर की गई थी लेकिन अभी से बढ़ाकर 15 अगस्त 2023 कर दिया गया है।

15 अगस्त 2023 तक निवेश कर सकते हैं Amrit Kalash Scheme में

इस स्कीम के तहत ग्राहक 400 दिनों के लिए रकम अपने अकाउंट में फिक्स करते सकते हैं। जनरल ग्राहकों को इसपर 7.10 फीसदी का ब्याज दर दिया जा रहा है वहीं सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी के ब्याज दरों का लाभ दिया जा रहा है।

SBI WeCare की वैधता भी बढ़ाई गई

इसके अलावा एसबीआई ने SBI WeCare की समयावधि भी बढ़ा दी है जिससे ग्राहक अधिक ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं। इसकी वैधता को बैंक ने 7 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी है। इसमें निवेश पर ग्राहक 7.50% ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>