State Bank of India (SBI) ने Probationary Officer (PO) पदों पर रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाईन आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इस पद के आवेदन के लिए आखिरी तारीख 16 जनवरी 2025 तक की गई थी। 600 पदों पर उम्मीदवारों की वैकेंसी निकाली गई है।

कब होगी परीक्षा?

Phase I preliminary exam का आयोजन 8 मार्च से लेकर 15 मार्च के बीच किया जायेगा। आवेदक के पास मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में हैं वो भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और ओबीसी कैटेगरी Rs 750 तय की गई है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार आसानी से एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर जाएं। इसके बाद Probationary Officer Recruitment 2024 पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। फिर आवश्यक जानकारी भरकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज जमा करें। उसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें।  लास्ट में कन्फर्मेशन पेज भरकर प्रिंट आउट करें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>