SBI ने अब recurring deposits (RD) के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की

आरबीआई ने फिलहाल ही रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब बैंक अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। SBI ने भी अपने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। अब बैंक ने अपने recurring deposits (RD) के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ग्राहक अपना RD account 12 महीने से लेकर 10 साल तक खोल सकते हैं। नई ब्याज दरें 15 फरवरी, 2023 से लागू होगा। नॉन सीनियर सिटीजन के लिए नई ब्याज दरें 6.5% से लेकर 7% तक होंगी और सीनियर सिटीजन के लिए 50 basis points अधिक का लाभ मिलेगा।

कितना मिल रहा है SBI Recurring Deposit (RD) पर ब्याज दर?

2 years से लेकर 3 साल से कम के लिए – 7%

3 years से लेकर 5 साल से कम के लिए – 6.5%

5 years से लेकर 10 साल तक के लिए – 6.5%

इससे पहले बैंक ने फिक्स डिपॉजिट और बल्क फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है।

SBI ने बढ़ाया FD Rates. आज से 7.5% तक का ब्याज मिलेगा बैंक से. 2 महीने बाद मिला तोहफ़ा. 400 दिन का नया FD

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>