₹2000 के नोट बदलने को लेकर नए निर्देश

State Bank of India (SBI) ने अपने ब्रांच में ₹2000 के नोट बदलने को लेकर नए निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया 23 मई से शुरू होने वाली है और 30 सितंबर 2023 तक चलेगी। Reserve Bank of India ने शुक्रवार को यह घोषणा की है कि “Clean Note Policy” के तहत 2 हज़ार रुपए के मोटे को वापस लिया जा रहा है। यह भी कहा गया है कि लोग ₹2000 के नोट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं।

एक बार में ₹20,000 तक के 2 हज़ार के नोट को बदला जा सकता है

बताते चलें कि बैंक ने यह भी कहा गया है कि एक बार में ₹20,000 तक के 2 हज़ार के नोट को एसबीआई के ब्रांच में बदला जा सकता है।

नोट बदलने के लिए किसी आईडी कार्ड की नहीं होगी जरूरत

SBI ने अपने नोटिस में यह कहा है कि Rs.2000 के नोट को बदलने के लिए किसी तरह की आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। ₹20,000 तक के 2 हज़ार के नोट को एसबीआई के ब्रांच में बदलने के लिए किसी आईडी कार्ड, पर्ची या फॉर्म नहीं भरना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>