SBI ने 444 दिन का नया FD किया लॉंच. देश के सबसे बड़े बैंक में अब सबसे बड़ा ब्याज पूरे पैसे के सुरक्षा के साथ आया हाथ.

Lov Singh25 July 20241 min read0 viewsFinance

देश में अब तक जिसका सबसे ज्यादा लंबा इंतजार था वह इस साल का बजट था जो कि वित्त मंत्री के द्वारा 23 जुलाई को पेश किया गया. इस बजट में आम आदमी को जहां किसी भी प्रकार की छूट और सुविधाएं सीधे तौर पर नहीं मिली वहीं इन्वेस्टर होने के नाते उन्हें लंबे और छोटे दोनों इन्वेस्टमेंट के लिए अब ज्यादा कर चुकाना होगा.

मौजूदा समय में कई लोगों के अनुसार भारतीय शेयर बाजार कभी भी करेक्शन के लिए अच्छे खासे तरीके से टूट सकता है. ऐसे में रिटेल निवेशकों के मन में अनसर्टेंटी आ चुकी है. अगर आप भी ऐसे समय में अपने पैसे को सुरक्षित रखकर निवेश के माध्यम से अपने पैसे को और बड़ा करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने आपके लिए नया फिक्स डिपॉजिट स्कीम पेश किया है.
देश में कई छोटे बैंक लोगों को 8% तक का ब्याज दर  उपलब्ध कर रहे हैं. लेकिन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया देश की सबसे बड़ी बैंक और आरबीआई के अनुसार नहीं डूबने वाले बैंकों के श्रेणी में हैं.
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा एसबीआई अमृतवृष्टि जमा योजना चालू की गई है. इस योजना के माध्यम से 444 दिनों के लिए अगर आप फिक्स डिपाजिट करते हैं तो आपको 7.75% तक का ब्याज दर हासिल होगा.
या ब्याज दर 7.25 प्रतिशत प्रतिवर्ष सामान्य ग्राहकों को दिया जाएगा तो वहीं 7.75 प्रति वर्ष वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा.
Share:

Comments

Leave a comment