साइबर अपराधी बना रहे हैं लोगों को अपने शिकार

नई तकनीक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को हर तरह से सावधान रहना चाहिए। साइबर अपराधी छोटी से चूक की ताक में रहते हैं ताकि वह पीड़ितों को तुरंत अपना शिकार बना सकें। अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं जिनमें लापरवाही के कारण पीड़ित इन आरोपियों का शिकार हो जाते हैं।

दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें 72 वर्षीय डॉक्टर को अपने शिकार बनाकर आरोपी ने 10 लाख रुपए उड़ा लिए। साइबर अपराधी ने बेहद ही शातिर तरीके से पीड़ित को अपना शिकार बनाया।

कैसे की ठगी?

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित डॉक्टर ने गूगल से साइबर विभाग का नंबर सर्च किया था। वहां से नंबर लेकर कॉल किया था जिसके बाद आरोपी ने उनके फोन में एक ऐप डाउनलोड करवा दिया था। इस ऐप के जरिए वह पीड़ित पर नज़र रखता था और इसी के जरिए उसने पीड़ित के अकाउंट से 10 लाख रुपए चोरी कर लिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>