यूरोपियन कमीशन ने एक नई योजना बनाई है जिससे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। इस नए प्रस्ताव के तहत, बार-बार यूरोप जाने वाले यात्रियों को अब 5 साल से भी ज्यादा समय के लिए शेंगेन वीज़ा मिल सकता है। इसका मकसद बार-बार वीज़ा लगवाने की परेशानी और खर्च को कम करना है, जिससे यूएई में काम करने वाले प्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।

ℹ️: CM Yogi Japan Visit: जापान में योगी ने देखा हाइड्रोजन प्लांट, यूपी के लिए लाए हजारों करोड़ का निवेश

क्या है नया वीज़ा नियम और किसको मिलेगा फायदा?

यह सुविधा उन लोगों के लिए है जिनका ट्रेवल रिकॉर्ड साफ है और जो नियमों का पालन करते हैं। इसमें घूमने जाने वाले पर्यटकों और बिजनेस के काम से जाने वाले लोग शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि पहली बार यूरोपियन यूनियन 5 साल की सीमा से ज्यादा अवधि के लिए मल्टीपल-एंट्री वीज़ा देने पर विचार कर रहा है।

इसके अलावा, कलाकार, खिलाड़ी और ट्रक ड्राइवरों जैसे पेशेवरों को भी 90 दिनों की सीमा से अधिक रुकने की छूट मिल सकती है। यह नया सिस्टम ‘भरोसेमंद यात्रियों’ को ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि उन्हें बार-बार एप्लीकेशन भरने की प्रक्रिया से न गुजरना पड़े।

कब से लागू होगा नियम और क्या बदलेगा?

यह रणनीति 29 जनवरी 2026 को अपनाई गई है, लेकिन कानून में बदलाव 2026 के अंत तक होने की उम्मीद है। अब वीज़ा स्टिकर की जगह डिजिटल वीज़ा सिस्टम लाया जा रहा है। इसका मतलब है कि पासपोर्ट पर ठप्पा लगवाने की जरूरत धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

2026 के आखिर तक ETIAS सिस्टम भी शुरू होगा जो वीज़ा-मुक्त यात्रियों के लिए है। 2028 तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल हो जाएगी। प्रवासियों के लिए इसका मतलब है कि वे घर बैठे अपने डॉक्यूमेंट जमा कर सकेंगे और उन्हें वीज़ा सेंटर के बार-बार चक्कर नहीं काटने होंगे।

खर्चे में कितनी होगी बचत?

हालांकि वीज़ा की फीस अभी 90 यूरो (लगभग 360 एईडी) है, लेकिन बार-बार आवेदन न करने से यात्रियों के पैसे बचेंगे। लंबी अवधि का वीज़ा मिलने से बार-बार बायोमेट्रिक्स देने और डॉक्यूमेंट जमा करने का झंझट खत्म होगा। इससे UAE में रहने वाले भारतीय और अन्य प्रवासी जो अक्सर यूरोप जाते हैं, उनके प्रशासनिक खर्च में बड़ी कमी आएगी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com