नई खोज नहीं है फ्रिज

फ्रिज को हम नई तकनीक वाला और नए जमाने की खोज मानते हैं लेकिन पुरातत्व विभाग के द्वारा खोजी गई ऐसी चीज मिली है जो इस बात को गलत साबित करती है। इससे पता चलता है कि पुराने समय में भी लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते थे। यानी कि पुराने समय के मानव भी आज की तरह अपने खाने को बचाने को लेकर फिक्रमंद रहते थे।

यूरोपीय देश बुल्गारिया में यह फ्रिज मिला

बताते चलें कि यूरोपीय देश बुल्गारिया में खुदाई में यह फ्रिज मिला है। इसमें अभी भी खाने पीने के सामान रखे हुए हैं। यह फ्रिज सिरेमिक प्लेट का बना है। ऐसा माना जाता है कि जहां पर यह फ्रीज मिला है वहां पर रोमन सभ्यता हुआ करती थी।

यह खोज दुर्लभ

इस पर पका हुआ मांस, जानवर की हड्डी और खाने के कई टुकड़े मिले हैं। पोलैंड में वारसॉ विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने इसे 7 अक्टूबर 2022 को दुनिया को इसकी जानकारी दी जिसके बाद सभी हैरान हैं। फ्रिज के साथ पुरातत्वविदों को सिक्कों का एक संग्रह मिला है। इसके अलावा इस क्षेत्र में चल स्मारकों और दो रोमन बेदिया मिली हैं। अभी इसके सही उम्र का पता नहीं चला है लेकिन इसे पहली सदी का माना जा रहा है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।