Seltos Facelift: किया इंडिया कंपनी ने रिसेंटली इंडियन कार मार्किट में सेल्टॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था. यह गाड़ी 7 वेरिएंट में कंपनी की तरफ से ऑफर की जाती है. इस गाड़ी की कीमत ₹10.90 लाख से शुरू होती है और इस गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में रीवैंप डिजाइन ऑफर किया गया है।

Seltos Facelift

Seltos Facelift की डिलीवरी भारत में शुरू हुई

अब ऐसी रिपोर्ट निकल कर आ रही है कि कंपनी ने इस गाड़ी के फेसलिफ्ट की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है. यह गाड़ियां तीन मेन ट्रिम लेवल में ऑफर की जाती है. पहला टेक लाइन, दूसरा GT लाइन और तीसरी X लाइन, इस गाडी की बुकिंग 14 जुलाई 2023 को शुरू हो गई थी, और इस गाड़ी को 1 दिन में 13,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली।

New Seltos Facelift

इंजन, सीटिंग कैपेसिटी और माइलेज

गाड़ी में 1482cc से लेकर 1497cc का इंजन दिया गया है और यह गाड़ी फाइव-सीटर सीटिंग कैपेसिटी में आती है, गाड़ी में 2WD ड्राइव टाइप दिया गया है और गाड़ी की माइलेज 17 से 20 kmpl तक है, गाड़ी में सेफ्टी के लिए ADAS जैसा फीचर भी दिया गया है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.