कई बैंक दे रहे हैं 9 फीसदी से अधिक ब्याज दर

RBI ने फिलहाल में ही रेपो रेट में 25 bps की बढ़ोतरी की है। अब इसके बाद कई बैंकों ने अपने सेविंग अकाउंट, FD रेट्स और आरडी रेट्स में बढ़ोतरी की शुरुवात कर दिया है। इस बजट में भी Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) deposit की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। वहीं कई बैंक सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स डिपोजिट पर आकर्षक ब्याज दर लेकर हाज़िर हैं। अब कई बैंक सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी से अधिक ब्याज दर दे रहे हैं।

Unity Bank Senior Citizen Fixed Deposit

यह बैंक सीनियर सिटीजन को 1001 दिन के टेन्योर पर 9.5% interest रेट का लाभ दे रहा है। वहीं 501 दिन और 181-201 दिन के जमा पर सीनियर सिटीजन को 9.25% interest rates मिल रहा है।

Central Bank of India Senior Citizen Fixed Deposit

बैंक 2 करोड़ से कम के 1 से 2 साल के टेन्योर पर सीनियर सिटीजन को 7.25% interest की पेशकश कर रहा है। बैंक 444 दिन के callable deposit पर 7.85% interest और 444 दिन के non-callable deposits पर 8.1% interest rate की पेशकश कर रहा है।

SBI Senior Citizen Fixed Deposit

बैंक ने नया लिमिटेड पीरियड deposit scheme – SBI Amrit Kalash की घोषणा की है। इसके तहत बैंक 400 दिन के जमा पर 7.6% interest rate का लाभ मिल रहा है।

Bandhan Bank Senior Citizen Fixed Deposit

बैंक सीनियर सिटीजन को 600 दिन के लिए जमा पर 8.5% interest रेट और 3 से 5 साल के जमा पर 7.5% ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

Jana Bank Senior Citizen Fixed Deposit

बैंक सीनियर सिटीजन को 2 से 3 साल के जमा पर 8.8% ब्याज दर का लाभ दे रहा है। साथ ही 3 से 5 साल के जमा पर 8.05% ब्याज दर और 1 से 2 साल के जमा पर 8.2% का ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>