नई ब्याज दरों की घोषणा

ESAF Small Finance Bank (SFB) ने अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें 2 करोड़ से कम की FD पर लागू होंगी। नए रेट 15th December 2022 से लागू हैं। 7 दिन से 10 साल की FD पर बैंक आम जनता को 4.00% से 5.25% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 4.50% से 5.75% तक के ब्याज दर का लाभ दे रहा है। ESAF Small Finance Bank (SFB) में 999 दिन के FD पर आम जनता को 8.00% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है और सीनियर सिटीजन को 8.50% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

इतना मिलेगा लाभ

बैंक 7 से 14 दिनों की मैच्योरिटी वाले FD पर 4.00% की ब्याज दर, 15 से 59 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 4.50% की दर, 60 से 90 दिनों की FD पर 5.00% की ब्याज दर, 91 से 182 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 5.25% की ब्याज दर, 183 दिनों से 1 वर्ष में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 5.50% की ब्याज दर, 1 वर्ष 1 दिन से 2 वर्ष से कम अवधि की FD पर 7.25%,
2 वर्ष से 998 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 7.50% की ब्याज दर, 999 दिनों (2 वर्ष 8 महीने और 25 दिन) में मैच्योर होने वाली एफडी पर सबसे अधिक 8.00% के ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

वहीं 1000 दिन से 3 वर्ष से कम समय की FD पर 7.50%, 3 साल से लेकर 5 साल से कम की FD पर 5.75% और 5 साल से लेकर 10 साल की FD पर 5.25% ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।