FD Rate Hike. श्रीराम फाइनेंस (SFL) ने अलग-अलग अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। एफडी पर नई दरें 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हैं। लोग अपने पैसे पर अधिकतम 9.36% तक का ब्याज हासिल कर सकेंगे.

FD Interest Rate Hike

श्रीराम उन्नति डिपॉजिट पर विभिन्न अवधियों के लिए दरों में 5 से 30 आधार अंकों (0.05% प्रति वर्ष से 0.30% प्रति वर्ष) की वृद्धि की गई है। ग्राहक 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी FD पर 9.36% तक ब्याज कमा सकते हैं। सभी Renew पर 0.25% p.a अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

महिला जमाकर्ता जो वरिष्ठ नागरिक हैं और अपनी जमा राशि का Renew कर रही हैं, वे 1 जनवरी, 2023 से एफडी पर 9.36 प्रतिशत तक ब्याज प्राप्त कर सकेंगी।

months Old rate New rate Increased Rate
12 7.00% 7.30% 0.30% (30 basis points)
18 7.30% 7.50% 0.20% (20 basis points)
24 7.50% 7.75% 0.25% (25 basis points)
30 8.00% 8.00%
36 8.05% 8.15% 0.10% (10 basis points)
42 8.15% 8.20% 0.5% (5 basis points)
48 8.20% 8.25% 0.5% (5 basis points)
60 8.30% 8.45% 0.15% (15 basis points)

 

श्रीराम फाइनेंस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों और महिला जमाकर्ताओं के लिए ब्याज दरें अतिरिक्त दी जाएँगी।

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50% प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा (जमा/नवीनीकरण की तिथि को 60 वर्ष की आयु पूरी की हो)
  • सभी नवीनीकरणों पर 0.25% प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
  • अतिरिक्त ब्याज 0.10% p.a. महिला जमाकर्ताओं को भुगतान किया जाएगा।

60 महीने के लिए Renew Mode में अधिकतम ब्याज 10% तक का हासिल किया जा सकता हैं.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।